Home » News

शिक्षक दिवस पर छोटी छोटी कविताएं ( Short Hindi Poems on Teachers Day)

Short Poem on Teachers Day in Hindi

कविता-1  (मेरी टीचर एक परी)

 

मेरी टीचर एक परी,

रोज सिखाती चीज नई।

 

कभी कहानी कभी कविता सुनाती,

हर बच्चे को प्यार से पढ़ाती।

खेल खेल में हर चीज सिखाती,

पूरा पाठ अच्छे से समझाती।

 

मेरी टीचर एक परी,

रोज सिखाती चीज नई।

अ से अनार ए से एप्पल पढ़ाती,

फिर डांस क्लास ले जाती।

बड़ों का आदर करना सिखाती,

साथ हमारे खेले और गाती।

 

मेरी टीचर एक परी,

रोज सिखाती चीज नई।

Related Article :  शिक्षक दिवस पर कविता (Hindi Poem on Teachers Day)

Short Poem on Teachers Day in Hindi

Short Poem on Teachers Day in Hindi

कविता-2   (मेरी टीचर कितनी अच्छी)

 

मेरी टीचर कितनी अच्छी,

हम बच्चों जैसी सच्ची।

खेल खेल में हमें पढ़ाती,

अनेकों अच्छी बात बताती।

खेल खिलाती गीत गवाती,

कभी पढ़ाती कभी लिखाती।

मेरी टीचर कितनी अच्छी,

हम बच्चों जैसी सच्ची।